महासमुंद

बने रिहिस रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई :अंकित

महासमुन्द.बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंकित बागबाहरा ने कहा कि हाल ही में बने रिहिस रमन कार्यक्रम भाजपा द्वारा उनकी स्वामी भक्ति में चलाया गया जो कि थोथा चना बाजे घना से ज्यादा और कुछ नही था ।

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि डॉ रमन सिंह बढ़िया थे तो 2019 में भाजपा ने उनको प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया-कांग्रेस भाजपा में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है रमन सिंह और शिवराज सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में मंच पर शिवराज सिंह दिखते है रमन सिंह क्यो नही?
भाजपा ने सत्ता के दम पर 56 लाख सदस्य मिसकॉल से बनवाये है और 2018 के चुनाव में उतना वोट भी भाजपा नही पा सकी । यदि भाजपा के लिए डॉक्टर रमन सिंह बढ़िया है?तो 2019 में आरएसएस भाजपा ने डॉ रमन सिंह को प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया?

डॉ रमन सिंह वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से ज्यादा पढ़े लिखे हैं।15 साल तक मुख्यमंत्री भी रहे हैं।चीन की यात्रा भी किये है?अडानी को कोल माईनस भी दिये है?रिलायंस का टावर लगवाने में मदद किये है? भाजपा के बड़े नेताओं की कंस्ट्रक्शन कंपनी को बड़े बड़े कंस्ट्रक्शन वर्क,साफ सफाई का ठेका,एनजीओ का काम दिलाकर फायदा पहुँचाये है।इस दौरान कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की काली कमाई से आरएसएस और भाजपा के बड़े नेताओं को भी लाभ पहुंचाते रहे हैं।भाजपा समर्थित अदानी अंबानी को मदद करते रहे हैं?पंचायतों की विकास मद की राशि से भीड़ बुलाकर भाजपा के बड़े नेताओं पर फूल बरसाते रहे है।भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों,बेटी बेटा दमाद सब को छत्तीसगढ़ में बड़े बड़े ओहदे दिये।

अंकित बागबाहरा ने आरोप लगाए की उस दौरान प्रतिदिन 2 किसान आत्महत्या करते थे।आउट सोर्सिंग से भर्ती कर युवाओं को छला गया। छत्तीसगढ के जल जंगल जमीन वन संपदा,खनिज संपदा का दोहन किया गया। आदिवासियों की जमीन छीनी गई। भाजपा रमन के 15 साल के शासनकाल के दौरान छत्तीसगढ़ का जन जन हताश परेशान था , रमन सिंह सरकार के 15 साल धोखाधड़ी से भरे रहे और 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली, 5 साल तक ₹300 बोनस, धान का 2100 रुपए समर्थन मूल्य, हर आदिवासी परिवार से एक युवा को नौकरी, बेरोजगारी भत्त, हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय जैसे वादों को नहीं निभा कर भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के साथ 15 साल तक धोखाधड़ी की जिसके परिणाम स्वरूप ही छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को 15 सीटों पर सीमित कर दिया

दूसरी तरफ आज की भूपेश बघेल की सरकार वादे पूरे करने वाली सरकार है और असली राम राज को ला सुराजी छत्तीसगढ़ गढ़ने को अग्रसर है । करोना संक्रमण के कारण तमाम वित्तीय परेशानियों के बावजूद शिक्षाकर्मियों का संविलियन का आदेश जारी करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है।

किसानों की कर्ज माफी, किसानों को ₹2500 समर्थन मूल्य और शिक्षाकर्मियों के संविलियन, तेंदुपत्ता का दाम 2500 ₹ से बढ़कर 4000₹ करना, बस्तर के किसानों की जमीन वापसी जैसे महत्वपूर्ण वादों को तमाम वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद पूरा किया है।उससे इस बात का पूरा भरोसा राज्य की जनता को है कि नौकरियों में भर्ती की जो प्रक्रिया शुरू की गई थी और करोना संकट के कारण आई कठिनाइयों के बावजूद उस प्रक्रिया को भी पूरा करने की दिशा में भूपेश बघेल सरकार प्रभावी कदम उठाएगी , औऱ कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार जो कहेगी वो करेगी इस बात का जन जन में विश्वास बैठ चुका है

और आने अल्प 18 माह के कार्यकाल में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किये 36 में से 22 वादों को पुरा करके एक इतिहास भी कायम किया है और इस सरकार को जनता ने 5 वर्षों का आशीर्वाद दिया है, और आम जन खास कर किसान व मजदूर वर्ग अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा है।

Back to top button