महासमुंद

प्राथ शाला नवागांव में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन, बच्चों को गणवेश व पुस्तक का किया गया वितरण

पटेवा: संकुल स्रोत केन्द्र पटेवा आश्रित प्राथमिक शाला नवागांव में सत्र 2022-23 के लिए नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत मिठाई खिलाकर किया गया। इस मौके पर शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर बच्चों का शाला में प्रवेश दिलाए। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। उपस्थित पालक, जनप्रतिनिधि के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

बच्चों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा गणवेश और पुस्तक का वितरण किया गया। नए सत्र में शाला आकर बच्चे भी काफी खुश नजर आ रहे थे। प्रवेशोत्सव के मौके पर कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले बच्चों हिना, टुकेश्वर, भुनेश, टकेश्वर, विशाखा के द्वारा गीत-कहानी भी सुनाया गया।

इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरन लाल निषाद ने बच्चों का नए साल में उत्साह बढ़ाते हुए अच्छे से सीखने और पढ़ने के उपाय बताए और नियमित शाला आने तथा मंच में आकर बोलने को प्रोत्साहित किया। सरपंच गंगाराम दीवान ने शाला के विकास और बच्चों के बेहतर सीखने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

शाला की ओर से उपस्थित पालकों, जनप्रतिनिधियों को शाला केे लक्ष्य और योजना को बताया गया साथ ही शाला विकास और बच्चों के बेहतर सीखने के लिए सुझाव भी मांगे गए। प्रवेशोत्सव के मौकें पर पुनित राम निषाद, हीरालाल खुंटे, जितेन्द्र सिन्हा, भगवंतीन निर्मलकर, खुशबु खड़िया, देवकी बरिहा, ईश्वरी ध्रुव, रोहित खड़िया, रामू खुंटे, नवधा ध्रुव, लीला बाई निषाद, देवकी यादव, उषा साहू, खेमलाल सिन्हा, उपस्थित रहे।

Back to top button