दो दिवसीय अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता में धरमपुर पहुंचे नीलांचल के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल
नीलांचल के खिलाड़ी (पेण्ड्रावन टीम) ने मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों को हराया

बसना विधानसभा के ग्राम धरमपुर में ग्राम सुरक्षा समिति एवं नवयुवक विकास समिति के तत्त्वाधान में आयोजित महालक्ष्मी पूजा कार्यक्रम के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं बसना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को जोश के साथ होश में रहकर खेलने की बात कही और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरास्ट्रीय स्तर में खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।
गांव-गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बेहतर तरीके से हो इसलिए श्री सम्पत अग्रवाल ने मेट प्रदाय किया था। जिसका लाभ बसना अंचल के कबड्डी के खिलाड़ी उठा रहे है। उक्त प्रतियोगिता में 40 से ज्यादा टीम ने हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम के दौरान नीलांचल के खिलाड़ी त्रिभुवन पटेल, गजेंद्र समेत पेण्ड्रावन टीम ने मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों सेमीफाइनल में बुरी तरह से हराया। ग्राम के युवा, माता-बहनों एवं वरिष्ठजनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नीलांचल कार्यकर्ता त्रिभुवन पटेल का बस्तर में पीटीआई टीचर में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उक्त प्रतियोगिता में सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, सोनू छाबड़ा, सतनामी समाज के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र बोरे, परसवानी सेक्टर सचिव कमल साहू, सुशील मेहेर, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, संकीर्तन बढ़ाई, राधेश्याम साहू, वासुदेव मेहर, विरेन्द्र प्रधान, भरत विशाल, तुलाराम पटेल, कैलास मेहर, उमाशंकर प्रधान, गजेन्द्र प्रधान, आशाराम साव, उदेराम प्रधान, उध्व पटेल, द्वारपाल बढ़ाई, राष्ट्रीय निर्णायक हेमंत बारिक, वरुण बाग, दिव्य किशोर बारिक, परमेश्वर बारिक, महेन्द्र चौहान, लोकनाथ खुटे, अभिषेक चौहान, विनय मोहन बारिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।