महासमुंद

5 से 12 अक्टूवर तक कोरोना महामारी को लेकर चलाये जा रहे महाभियान मे वार्ड नं 26 पंचशील नगर में आज सामूहिक रूप से कोरोना सर्वे किया गया

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के मार्गदर्शन में 5 से 12 अक्टूवर तक कोरोना महामारी को लेकर चलाये जा रहे महाभियान मे वार्ड नं 26 पंचशील नगर में में आज सामूहिक रूप से कोरोना सर्वे किया गया। इसमे वार्ड पार्षद मनीष शर्मा नगरपालिका से शुभम सोना स्वास्थ विभाग से बहु उद्देशिय स्वास्थकार्यकर्ता मनीषा ध्रुए सुपरवाइजर सुषमा शर्मा महिला बाल विकास से कार्यकता सुधा रात्रे मितानिन सरोजनी मानिकपुरी सभी ने सामूहिक रूप से प्रत्येक घर का सर्वे किये ।

सभी घर मे कोरोना के लक्षण के बारे में जानकारी दी गई और परिवार से जानकारी ली गई। वार्डवासियों से अपील की गई कि की अगर सर्दी खासी बुखार या अन्य किसी प्रकार की परेशानी है तो इसे सर्वेकर्ता को जरूर बताएं। प्रत्येक घर मे सर्वे करता पहुच रहे है उन्हें सही जानकारी देने की अपील की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!