रायपुर

पिता ने भी कर दिया जीना हराम अपनी माँ और 2 मासूम बच्चों के साथ नदी में लगा दी छलांग,

पति ने छोड़ा तो पिता घर आ गयी, पिता ने भी कर दिया जीना हराम अपनी माँ और 2 मासूम बच्चों के साथ नदी में लगा दी छलांग,

रायपुर।  सोमवार की शाम एक 31 साल की महिला ने अपनी बेटी, एक बेटा और बूढ़ी मां के साथ शहर से थोड़ी दूर स्थित खारुन नदी में कूद गई। हालांकि वहां मौजूद नाव चलाने वालों ने उन्हें मुश्किल से नदी से निकाला और पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

 पुलिस के अनुसार रायपुर के ब्राम्हण पारा निवासी अंकिता मिश्रा की शादी इंदौर के एक युवक से 8 साल पहले हुई थी। अभी अंकिता के 5 साल की एक बेटी और 7 साल का एक बेटा हैं। शादी के कुछ महीने बाद से ही अंकिता का पति से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने अंततः तलाक का फैसला ले लिया। तलाक़ के बाद अंकिता अपने बच्चों के साथ अपने पिता चंद्रकांत मिश्रा के घर पर आकर रहने लगी।

अंकिता के पिता चंद्रकांत मिश्रा को तलाकशुदा बेटी का घर रहना अच्छा नहीं लग रहा था, आये दिन उसे पति का घर छोड़कर आने का ताने मारा करते थे। चंद्रकांत कई बार तलाक़ के लिए अंकिता की मां शुभ लक्ष्मी को भी जिम्मेदार ठहराते रहते थे। मां-बेटी इस रवैये से तंग आ गई थी। हालात इतने बदतर हो गए थे कि अंकिता और उसकी माँ ने दोनों छोटे बच्चों संग जान देने का फैसला कर लिया।

दोनों महिलाओं ने महादेव घाट के ब्रिज के पास पुल से अपने दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर नदी में छलांग लगा दी। नदी के पास ही मौजूद गोताखोर और नाव चलाने वाले मौजूद थे। वो पानी में इनके गिरते ही फौरन इनकी तरफ लपके और कुछ मशक्कत के बाद उन्हें बचा लिया गया।

Back to top button