बसना: नीलांचल सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए…..देखे वीडियो

देशराज दास.बसना ब्लॉक के ग्राम पथरला में नीलांचल सेवा समिति का एक और जनहित कार्यालय का हुआ शुभारंभ आपको बता दें कि सबसे पहले पथरला क्षेत्रवासियों के द्वारा भजन कीर्तन ढोल नगाड़े एवं जगन्नाथ स्वामी की जय कारे के साथ नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात संपत अग्रवाल के द्वारा फीता काटकर एवं जगन्नाथ स्वामी जी का पूजा-पाठ करने के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संपत अग्रवाल के द्वारा ग्राम देवी देवताओं का पूजा-पाठ किया गया एवं संपत अग्रवाल के द्वारा पथरला क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग लोगों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.

संपत अग्रवाल के द्वारा आम जनता एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित भी किया गया,यह बहुत खुशी की बात है कि बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरला में जनहित कार्य करने वाले नीलांचल सेवा समिति का एक और कार्यालय का उद्घाटन हुआ है जहां लोगों के हर एक प्रकार की समस्या सुनी जाएगी एवं समस्या का निवारण भी किया जाएगा।
समस्या चाहे स्वास्थ्य का हो शिक्षा का हो या राजस्व का हो ,लोगों के हर समस्या में साथ देने के लिए नीलांचल सेवा समिति हर संभव हर समय लोगों के साथ खड़ा है नीलांचल सेवा समिति के द्वारा पिछले कोरोना काल में 500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर इलाज कराया गया जिससे लोग आज खुशियों भरी जिंदगी जी रहे हैं.
नीलांचल सेवा समिति के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र में 15 जनहित कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी लगभग 11 कार्यालयों का शुभारंभ हो चुका है, बाकी के बचे जनहित कार्यालयों का जल्द से जल्द शुभारंभ होगा।
नीलांचल सेवा समिति के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र में 15 जनहित कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी लगभग 11 कार्यालयों का शुभारंभ हो चुका है, आपको बताते निलांचल सेवा समिति के सेवा भाव एवं जन हितैषी कार्य को देखकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एव कार्यकर्ता भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए.देखे वीडियो