बसना

पूजा के दौरान प्रकट हुए नाग देवता,लोगों ने नाग देवता को भगवान शिव का प्रतीक मानकर विधि-विधान के साथ की पूजा

मोहन साव/बसना। बसना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिलखण्ड में सावन सोमवार के दिन स्कूल समीप मंगल भवन में पूजा अर्चना के दौरान अचानक से नाग देवता आ गया। यह खबर अंचल में आग की तरह फैल गयी। नाग देवता के दर्शन एवं पूजा करने के लिये सैकड़ों की तादात में भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं कई लोगों ने भगवान शिव से इसका ताल्लुक जोड़ा और जल, नारियल, दूध एवं फुल अर्पित कर नाग देवता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। नांग सांप को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है और सावन महिने में भगवान शिव को पूजा जाता है। इस अवसर पर नाग के दर्शन शुभ माना जाता है। इसलिये आस-पास के दर्शनार्थी सावन के महिने में नाग को देखना शुभ मान रहे है।

ग्रामीण अमृत लाल मांझी एवं बिरेन्द्र चौहान ने बताया कि बिलखण्ड स्थित मंगल भवन में पूजा अर्चना के दौरान अचानक नाग देवता खिड़की के दरवाजे से आये। जिसके दर्शन के लिये देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, और नाग देवता अपना फन फैलाकर पूजन स्थल पर पूरी रात रहे। सुबह होते ही ग्रामीणों ने नाग की पूजा कर जंगल के रास्ते छोड़ दिया।

Back to top button