बसना

​बसना के पोतापारा में ‘माँ शाकम्भरी उत्सव’ की भव्य तैयारी, 6 फरवरी से गूंजेंगे भक्ति के स्वर

बसना । बसना के पोटापारा में आस्था और परंपरा का संगम कहे जाने वाले ‘माँ शाकम्भरी उत्सव’ का आयोजन इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से होने जा रहा है। माँ शाकम्भरी समिति और समस्त ग्रामवासियो द्वारा आयोजित यह त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 6 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चलेगा।

आयोजन समिति ने बताया कि उत्सव के दौरान भक्ति और लोक संस्कृति की त्रिवेणी बहेगी:- ​06 फरवरी (शुक्रवार) को कार्यक्रम का आगाज़ कलश यात्रा और देव स्थापना के साथ होगा। इस दिन संतपाली, चकरदा, बड़ेटेमरी, बन्सुला, जमड़ी और पोटापारा की प्रसिद्ध भागवत पार्टियों द्वारा दिन-रात सुमधुर भजन व कथा का रसपान कराया जाएगा।

07 फरवरी (शनिवार) को रात्रि में ओडिशा की प्रसिद्ध ‘मयारु गंगा नाच पार्टी’ (साराबोंग) द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। 08 फरवरी (रविवार) को उत्सव का समापन पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। साथ ही, दिन में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ‘माँ धरती मनमोहनी’ और रात्रि में ‘मया के बंधना’ (मोहंदी, महासमुन्द) नाच पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेरी जाएगी। वही इस पूजन कार्यक्रम को लेकर समिति के ​संयोजक कुशललाल पटेल, अध्यक्ष उद्धव पटेल और सचिव अभिमन्यू पटेल सहित पूरी समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार इस पावन अवसर पर पधारकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Back to top button