अपराधबसना

बसना/भंवरपुर: नही थम रहा अवैध शराब की बिक्री ,कार्यवाही करने मे भंवरपुर पुलिस फेल शासन प्रशासन के नाक के नीचे बिक रहा अवैध महुआ शराब

बसना/भंवरपुर. बसना थाना भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब की बिक्री धडल्ले से जारी है। बता दें कि जैसे ही लाॅक डाउन हुआ है। शासकीय शराब दुकान को शासन ने बंद कर होम डिलीवरी प्रारंभ किया है ।ग्रामीण क्षेत्रों में कम ही लोग जो ऑन लाइन शराब मंगाते होंगे ।महुआ शराब की बिक्री इस कदर बढी है भंवरपुर चौकी क्षेत्र के गांव गांव मे महुआ शराब बिक रही है। क्षेत्र के चनाट, बिरईन डबरी,रामभांठा,दलदली,ढालम गिटपर्री ,लिमदरहा, कोटगढ़ ,झांपीमौहा, बरेकेल ,तरेकेला,बड़े साजापाली ,सलखण्ड,बनडबरी ,बम्हनीडीह , कुसमुर,बेलटुकरी,बूटीपाली के अलावा अन्य गांवों मे महुआ शराब की बिक्री धडल्ले से जारी है। अवैध शराब की बिक्री से गांव गांव में अशांति का माहौल है। आये दिन मारपीट चोरी की वारदातें आम हो गयी है।

इधर शासन प्रशासन के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा मे सोये हुए हैं। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ऐसे सैकड़ों तस्कर महुआ शराब बनाकर बेचने वाले कोचिये होंगे। आखिर विभाग के अधिकारी को खबर होने के बावजूद कार्रवाई किये जाने मे दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं ऐसा क्यों ?

कोरोना के इस संकट काल मे महंगाई चरम सीमा पर है। छोटे व्यापारी,मजदूर वर्ग प्रतिदिन कमाने खाने वाले लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। काम धंधा चौपट हो गया है ऐसी परिस्थिति मे अवैध शराब की बिक्री से स्थिति और भी दयनीय हो गयी है। भंवरपुर चौकी मे पदस्थ उप निरीक्षक के द्वारा अवैध शराब बेचने वाले कोचिओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना संदेह को जन्म देता है?

ग्रामीणो ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि साहब तो कोई कार्रवाई करते नहीं,पकड़ भी लिये तो सेंटिग हो जाती है। इससे साफ जाहिर होता है कि भंवरपुर पुलिस किस तरह से कार्य कर रही है। पुलिसविभाग के सुस्त रवैये से शराब कोचिओं की चांदी हो गयी है। प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार से कार्रवाई नहीं किये जाने से कोचिओं का हौसला बुलंद होता जा रहा है।

विश्व महामारी कोरोना संक्रमण के दौर मे आम जनता आर्थिक,मानसिक,शारीरिक रूप से परेशान है।ऐसे समय मे अवैध शराब की बिक्री से आम जनता की कमर तोड़ दी है। कोरोना मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है ऊपर से अवैध शराब की बिक्री मे इजाफा हो रहा है। शासन प्रशासन को कड़े कदम उठाना चाहिए ताकि इस भीषण समस्या से निजात मिल सके।

बता दें कि विगत 24 मई से ग्राम दलदली के वीणधर सिदार ने आत्माराम के घर जा रहा हूँ बताकर निकला था । जिसकी लाश 26 मई को आत्माराम की डबरी के पास मिला । पुलिस के द्वारा पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीणाधर शराब पीने का आदी था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

  • इस चक्कर मे मत पड़ो भाई,तीन महीने मे मैने अवैध शराब को लेकर 78 कार्रवाई की है। पिछले साल मात्र 60 कार्रवाई हुई थी।
    उमाकांत तिवारी,प्रभारी
    पुलिस चौकी भंवरपुर
Back to top button