महासमुंद/बसना: जनपद पंचायत बसना में 15वें वित्त मान की राशि आवंटन में भेदभाव

महासमुंद/बसना। जनपद पंचायत बसना में 15वें वित्त मान की राशि आवंटन में भेदभाव बसना जनपद पंचायत सदस्यो ने आरोप लगाया है अध्यक्ष ,जनपद सीईओ सर के साथ मिलकर अपनी मनमानी और राशि आवंटन में भेदभाव कर रहे हैं जिसकी शिकायत महासमुंद जिला कलेक्टर एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला महासमुंद के पास की गई है.
जिसमें राशि आवंटन को लेकर जनपद सदस्यों में असहमति जारी की है मुख्य रूप से श्यामलाल सिदार ,जगजीत मिट्ठू अग्रवाल ,ताराचंद साहू ,राजेश गढतिया,अनीता लाला अमरनाथ केवर्त, जल कुमारी पीरीत बरिया एवं श्वेता मनोज अग्रवाल ने कलेक्टर महोदय एवं जिला सीईओ को राशि आवंटन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है ।बसना जनपद में हो रही है भारी गड़बड़ी। 15 वे वित की राशि एक करोड़ 44 लाख रुपया को जनपद सीईओ और अध्यक्ष के द्वारा आवंटन में भारी भेदभाव किया गया है बोर उत्खनन के नाम से अध्यक्ष को 350000 सभा पतियों को ₹200000 और जनपद सदस्यों को डेढ़ लाख रुपया वही बोर एक ही बोर तीन जगह तीन प्रकार से कार्य योजना में शामिल किया गया है.
बसना जनपद भगवान भरोसे चल रहा है जहां सरपंच भटक रहे सचिव भटक रहे हैं जनपद सदस्यों को आवंटन की राशि नहीं दी जा रही है केरोना काल की वजह से पहली बार 2020-21 की राशि आई है जिसे भी आमंटित करने में अध्यक्ष और जनपद सीईओ अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर एवं जिला सीईओ के पास किया गया है15 वे वित्त मान की राशि जनपद क्षेत्र विकास निधि होता है इसमें सभी क्षेत्रों का बराबर विकास होना चाहिए इसलिए यह राशि को सभी सदस्यों को बराबर बराबर आमंटित किया जाना चाहिए ताकि जनपद के हर क्षेत्र में विकास हो सके.
एक क्षेत्र के विकास के लिए नहीं यह पूरे बसना जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए होता है।इधर सरपंच ग्राम पंचायत सचिव आईडी और पासवर्ड के लिए दर-दर भटक रहे हैं जिससे ग्राम पंचायत के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसकी चर्चा जनपद सदस्यों के द्वारा जिला सीईओ सर से किये जिस उपरांत जिला सीईओ द्वारा पंचायतों में सचिवों को id जल्द मुहैया करवाने का आश्वासन दिया कर्मचारियों को मौके में तत्काल id जनरेट के लिए आदेश दिए।