सरायपाली

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कबीर आश्रम पाटसेंद्री मे अमीन माता एवं श्रद्धालू भक्तगण भजन एवं संध्या आरती किये

सरायपाली: गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने गुरूओं को नमन किया। सनद रहे कि आज गुरु पूर्णिमा का महान पर्व है।

इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसा मौके पर आज साहिब बंदगी कबीर आश्रम पाटसेंद्री में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। गुरु पूर्णिमा एक विशेष पर्व है जिसमें साधक गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।

आध्यात्मिक प्रवचन के दौरान, साहिब जी ने जीवन में आध्यात्मिक गुरु के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के सभी पवित्र धर्म ग्रंथ और शास्त्र में गुरु के महत्व तथा गुरु और शिष्य के बीच के असाधारण बंधन को निर्धारित करते हैं।

जीवन के हर छोटे से छोटे क्षेत्र में हमें गुरु की आवश्यकता पड़ती है। शिष्य के जीवन में गुरु का बड़ा महातम है। आज के इस कार्यक्रम में पाटसेंद्री के सभी मानिकपुरी श्रद्धालु गण उपस्थित थे |

Back to top button