बसना

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत का अभिमान,भाजपा बसना ने वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया.

महासमुंद/बसना। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सेवा ही संकल्प सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में वैक्सिनेशन सेंटर में हेल्प डेस्क लगाकर भाजपा मंडल बसना द्वारा आमजनमानस का सहयोग किया गया।

भारत बायोटेक के द्वारा बनाया गया पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन लगावाने के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,डॉ एन के अग्रवाल,ओमप्रकाश चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री जन्मजय साव,अभिमन्यु जायसवाल,सरिन्दर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,नरेंद्र यादव,उमलेश साव,प्रदीप दास,दुला सिदार,मनोज अग्रवाल,एन एल भोई,रमेश जायसवाल,आकाश सिन्हा,उमेश बंजारा एवं वैक्सीन लगाने आए बसना के नगरवासी उपस्थित रहे।

Back to top button