राज्य में 97 हजार 106 करोड़ का कुल बजट….11 नई तहसील व 5 अनुविभाग बनेंगे, पटवारियों के भत्ते में इतने रुपए की बढ़ोतरी… बजट में गांव, गरीब, किसान के विकास पर जोर

हरिमोहन तिवारी रायपुर –प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।
मुख्यमंत्री ने बजट में गांव, गरीब, किसान के विकास पर जोर दिया है।
राज्य में 97 हजार 106 करोड़ का कुल बजट
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 का कुल आय 97,145 करोड़ रुपए है। वहीं वर्ष 2021-22 का कुल व्यय 97,106 करोड़ रुपए अनुमाति है। 2021-22 का राजस्व व्यय 83,028 करोड़ रु है।
2021-22 का पूँजीगत व्यय 13,839 करोड़ रु है जो वित्तीय वर्ष 2021—22 का पूंजीगत व्यय का कुल 14 प्रतिशत है।
बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 11 नई तहसील बनाने का ऐलान किया है। साथ ही 5 अनुविभाग बनाया जाएगा। इनमें सारागांव, सुहेला, सीपत, बिहारपुर, चांदो, रघुनाथपुर, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली नई तहसील बनेंगे।
लोहांडीगुड़ा, भैयाथान, पाली, मरवाही, तोंकापाल में अुनविभाग कार्यालय बनेंगे।
पटवारियों को देय मासिक स्टेशनी भत्ता में 250 रुपए की वृद्धि की जाएगी। इसके लिए बजट में 3 करोड़ 48 लाख का प्रावधान किया गया है।

राज्य में कई नवीन पदों का किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने साल 2021-22 के बजट में 2 हजार 800 की भर्ती का ऐलान किया है। इस पर 92 करोड़ का व्यय का प्रावधान किया है। साथ ही राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर फोरसिक लैब की स्थापना के लिए 20 नए पदों के सृजन किए जाएंगे। इसके लिए बजट में 1 करोड़ 33 लाख नवीन पद के लिए प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा महिला होमगार्ड के 22 सौ नवीन पदों की स्वीकृति के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।