इंतजार खत्म डेढ़ लाख कोरोना वैक्सीन पहुंची राजधानी रायपुर,16 जनवरी वैक्सीन लगाई जाएगी

हरिमोहन तिवारी रायपुर। कोरोना से लडऩे के लिए सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से आज छत्तीसगढ़ के लिए एयर कार्गो से कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है। प्रदेश में पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स, वारियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी दोपहर 1 बजे से शुरू हो जाएगा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में प्रदेश में करीब 2 लाख 67 हजार कोरोना वैक्सीन की मांग भारत शासन से की गई है।
टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज डेढ़ लाख वैक्सीन एयर कार्गो से पहुंच गई है इसे 2 से लेकर 8 डिग्री तापमान रखा गया है। यह वैक्सीन स्टेट डिपो में रखी जाएगी। यहां से जितनी भी मांग आएगी उसे भेजा जाएगा।प्रदेश में बस्तर, रायपुर तथा अंबिकापुर में रिजनल डिपो रखे गए हैं। वैक्सीन लगाने के लिए मॉकड्रिल का काम पूरा हो गया है।पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को इसके पश्चात पुलिस वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके पश्चात सीनियर सिटीजन का क्रमांक आएगा।
चिकित्सक करेंगे काउंसिलिंग
टीकाकरण अधिकारी के अनुसार सभी पीएससी एवं एसएससी में टीका लगाया जाएगा इसके लिए प्रवेश निकासी के द्वार अलग-अलग होंगे। प्रदेश में कुल एक हजार से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे संक्रमित को ऑब्जर्वर वेशन में रखा जाएगा।
वैक्सीनेशन सेंटर के पास अस्पताल एवं दवाई की उपलब्धता होगी। वैक्सीन लगाने के पहले मरीज की काउंसिलिंग की जाएगी ताकि उसे लगे की जबरिया वैकसीन नहीं लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मिशन संचालक प्रियंका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कोरोना वैक्सीन को लेकर दिनरात काम कर रहे हैं।