कोविड-19 टीकाकरण कार्य योजना हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का चतुर्थ मीटिंग संपन्न

हरिमोहन तिवारी रायपुर।महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश गोलछा के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्निग्धा तिवारी की अध्यक्षता में सरायपाली बसना ब्लॉक के संस्था प्रमुख का मीटिंग लिया गया जिसमें कोविड-19 टीकाकरण कार्य हेतु ब्लॉक सरायपाली में 17 बूथ बनाया गया है.
जहां पर शुद्ध पेयजल व साफ-सफाई सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी बूथों पर टीकाकरण के दौरान एईएफआई की समस्या उत्पन्न होने पर टोल फ्री नंबर 108 से संपर्क करने तथा आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर कोविड टीकाकरण कंट्रोल रूम से संपर्क भी किया जाना है साथ ही सभी टीकाकरण बूथ एवं कोल्ड चेन पॉइंट मे निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग को विशेष व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया इस मीटिंग में सीईओ डॉ. स्निग्धा तिवारी, बीएमओ डॉ नारायण साहू ,बीपीएम शीतल सिंह , बी ई टी ओ टी आर धृतलहरे, एस एल सिदार, सीडीपीओ जी आर नारंग , ए बी ई ओ डी एन दीवान ,आर एस आई महावीर अग्रवाल उपस्थित रहे।