रायपुर

सड़क से सदन तक गूंजा विद्या मितानों का मुद्दा..विधानसभा में विपक्ष ने उठाए सवाल।

हरिमोहन तिवारी रायपुर। प्रदेश की राजधानी में सोमवार की दोपहर सड़क से सदन तक विद्या मितानों का मुद्दा गर्म रहा। एक ओर धरनास्थल के पास विद्या मितानों ने रैली निकाल नारेबाजी कर रहे थे। दूसरी ओर विपक्ष ने शिक्षकों की भर्ती और विद्या मितानों के काम को लेकर सवाल उठाए।

60 दिनों से विद्या मितान बैठे हैं धरने पर
बीते 60 दिनों से प्रदेश के विद्या मितान रायपुर के बूढ़ापारा स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे हैं।
उनकी मांग है कि उन्हें नियमित शिक्षक की तरह नौकरी दी जाए।
लंबे वक्त से स्कूल बंद होने की वजह से ये अनियमित शिक्षक बेरोजगार हैं।

सोमवार को विद्या मितानों ने विधानसभा का घेराव करने का एलान कर दिया
नारेबाजी करते हुए विद्या मितान रैली की शक्ल में रवाना हुए। मगर कुछ ही दूरी पर पुलिस ने इनका रास्ता रोक लिया।काफी देर तक धक्का-मुक्की के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बेरोजगारी का मामला उठाया
कौशिक ने सरकार पर अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने विद्या मितानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि विद्या मितानिनों को अतिथि शिक्षक के रूप में रखा गया है कि नहीं? यदि हां तो पिछले इस वित्तीय वर्ष में कितने विद्या मितानों को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है

प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है
नियमित शिक्षकों की व्यवस्था होने तक, अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्य करने का आदेश जारी किया गया है। उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। विपक्षी सदस्य ने मंत्री को घेरते हुए कहा कि जब आपने इनसे वादा किया है तो इसे पूरा करने में लेटलतीफी क्यों की जा रही है।

Back to top button