रायपुर
रायपुर में नाबालिग की चाक़ूगोद हत्या, 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर पिछले कई दिनों से हत्या और चाकू बाजी का मामला सामने आ रहे है। आये दिन बदमाश हत्या जैसे कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर के RDA कॉलोनी बोरियाकला इलाके से आया है। जहाँ नाबालिग राहुल तांदी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय राहुल तांडी का मौके में घटना स्थल पर मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अब भी वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी फरार चल रहे है। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।