महासमुंद/बसना: 35 वर्ष पूर्व सिरको को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति को पुनः नवीन धान खरीदी केंद्र सिरको बनाये जाने से किसानों में हर्ष
किसानों ने श्रमदान और आपसी आर्थिक सहयोग करके जेसीबी लगाकर नवीन धान खरीदी केंद्र का समतलीकरण किया

महासमुंद/बसना। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सलडीह में सिरको के विलय के बाद 18 किलोमीटर की दूरी तय कर धान बेचने जाते है। समस्या को देखते हुए विगत वर्ष ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पेण्ड्रावन जोड़कर देवरी धान खरीदी जोड़ा गया आखिरकार स्थानीय विधायक छग वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर और स्थानीय खुर्सीपार सरपंच तपस्विनी कृष्णचंद्र बरिहा, सिरको सरपंच बंशीधर सिदार, रेमडा सरपंच पार्वती शरण नेताम, जनपद सदस्य सोहन लाल पटेल, खुर्सीपार पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच जयप्रकाश मिश्रा, सूदन सिकली, कुंभराज यादव, गजराज मांझी, किशोर पांडे, उसत पटेल उपसरपंच रेमडा, कैलाश पटेल, अवधूत बरिहा उपसरपंच सिरको, उत्तर तरिहा उपसरपंच खुर्सीपार, देवेंद्र साहू, फुलसाय बांक, विवेकानंद पंडा, संतलाल बघेल, राकेश मिश्रा, मुकेश बरिहा और सिरको, खुर्सीपार, साल्हेतराई, रेमडा, रेमडा टुकड़ा के ग्रामीणों के प्रयास से आज पुनः एक बार 35 वर्ष पूर्व सिरको को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति को पुनः नवीन धान खरीदी केंद्र सिरको बनाये जाने से किसानों में हर्ष व्याप्त हैं।
अब किसानों को सारी योजनाओं का लाभ पास में ही मिलेगा। किसानों ने श्रमदान और आपसी सहयोग से जेसीबी लगाकर नवीन धान खरीदी केंद्र का समतलीकरण किया। नवीन धान खरीदी केंद्र सिरको में खुर्सीपार 337, रेमडा 484, साल्हेतराई 350 और सिरको 365 किसानों को कुल 1536 किसान लाभान्वित होंगे। इसके लिये क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार, स्थानीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया हैं।