महासमुंद

महासमुंद: धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई होगी

महासमुंद।आगामी एक दिसंबर से राज्य में धान खरीदी की शुरुआत होगी। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा है कि धान खरीदी में प्राथमिक सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और नियमों के दायरे में हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नियमों से परे कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो कार्रवाई होगी।

कलेक्टर गोयल जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए राजस्व, सहाकारिता, नान एवं बैंक नोडल अधिकारियों तथा समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं कम्यूटर आपरेटरों की शुक्रवार को प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह प्रशिक्षण बसना तहसील के मंगल भवन सरायपाली, बसना और पिथौरा पिरदा शाखा से संबंधित समितियों को उक्त प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई एफआईआर तक सीमित नहीं होगी। अवैध धान परिवहन करते पाए गए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में बनाए गए चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात है। आपके सहयोग के लिए पुलिसकर्मी हमेशा तैयार है। इस अवसर पर एसडीएम सरायपाली कुणाल दूदावत, एसडीएम पिथौरा राकेश गोलछा, सहकारिता अधिकारी. खाद्य अधिकारी. अजय यादव, जिला सहकारी केंद्रीय नोडल बैंक के अधिकारी एलडी नायक सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा है कि शनिवार तक पीडीएस के बारदानो की सॉफ्टवेयर में एंट्री हो जाए। इस बार चार प्रकार के बारदानो का उपयोग किया जाएगा। नए जुट और प्लास्टिक जुट के साथ पुराने राइस मिल और पीडीएस के बारदाना होंगे। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 धान खरीदी की महत्वपूर्ण बातें और सॉफ्टवेयर की व्यवस्था आदि के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।

Back to top button