महासमुंद

2.50 लाख नए किसानों के पंजीयन ने भूपेश सरकार की विश्वसनीयता को स्वयं प्रमाणित किया : अंकित

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व खल्लारी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री किसानपुत्र माटीपुत्र श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता व विश्वसनीयता को छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए पंजीकृत 2.5 लाख किसानों ने स्वयं प्रमाणित कर दिया।

अंकित बागबाहरा ने बताया कि बागबाहरा विकासखंड में ही पहले कुल पंजीकृत 27667 किसानों के परिपेक्ष्य में इस वर्ष 29081 किसान याने कुल 1414 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है और महासमुन्द जिले में लगभग 10 हजार नए किसान बढ़ गए ।। जो कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है ।

इसी के साथ पूरे प्रदेश में कुल 103 नए धान खरीदी केंद्र भी स्थापित किये गए और इस वर्ष पंजीकृत कुल 21 लाख 47 हजार किसानों से कांग्रेस सरकार लगभग 22 हजार 500 करोड़ रुपए का 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी ।

जो की अपने आप में एक नया कीर्तिमान प्रदेश में स्थापित करेगा । अंकित बागबाहरा ने बताया कि आगे भी कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न समुदायों व वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जा रही है और अपनी चुनावी घोषणाओं को भी पूरा करके एक एक करके अमली जामा पहनाया जा रहा है और जो कहा है वो करेंगे के नारे को चरितार्थ कर रही है ।

Back to top button