बसना

एक्सपायरी बीयर मामला: दस दिन बाद भी जाँच जीरो,आबकारी अधिकारियो का कहना है एक्सपायरी डेट की बीयर का रोल ख़त्म

देशराज दास महासमुंद/बसना। बसना शासकीय शराब दुकान में एक्सपायरी डेट की बीयर बेचे जाने की ख़बर सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बना था. ख़बर थी की बसना के शासकीय शराब दुकान में एक्सपायरी डेट की बीयर बेचीं जा रही है. इसकी शिकायत बसना थाना में 22 सितम्बर को किया गया था.लेकिन अब तक इसकी जाँच नहीं हुआ है.

आपको बतादे जब एक्सपायरी डेट की बीयर बेचने की जानकारी मिली तो बसना सरकारी शराब दुकान में बसना के स्थानीय पत्रकार पहुंचे थे.जब ध्यान से देखे तो बीयर की बोतल में एक्सपायरी दिनांक 19 मार्च 2020 दिखाई दिया। जिस के संबंध में  एक्सपायरी डेट की बीयर बेचे जाने की सुचना 22 सितम्बर को फ़ोन के माध्यम से जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक,बसना सरायपाली उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा साथ ही सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी,सरायपाली एसडीओपी,और बसना थाना में शिकायत की गई.शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग के एक भी अधिकारी नहीं पहुंचे

जिसके बाद बसना थाना के पुलिस कर्मचारी शासकीय अंग्रेजी शराब दूकान पहुंचे उन्होंने भी एक्सपायरी बियर की बाटल देखे जब पुलिस को देखते ही शराब दुकान के कर्मचारी दुकान की सटर गिरा दिए जब पुलिस ने सटर उठाने कहाँ तो हमारे अधिकारी जब तक नहीं आते तब तक सटर नहीं उठाने की बात कही

इस संबंध में जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक ,को कॉल किया गया.उनका कहना है जब जांच होगी तो आपको सुचीत किया जायेगा बात कही.वही बसना सरायपाली उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा को भी इस संबंध में जानकारी के लिए कॉल किया गया.उनका कहना है एक्सपायरी डेट की बीयर का रोल ख़त्म हो गया है.हमने बसना शासकीय शराब दुकान जा कर जांच किये पर वहां एक भी एक्सपायरी डेट की बीयर नहीं मिली।इसमें आप समझ सकते है की आबकारी अधिकारी इस मामला कैसे दबाना चाहती है? जिला आबकारी अधिकारी कहते है जांच होगी और बसना सरायपाली उप निरीक्षक कहते है जांच हो चुकी एक्सपायरी डेट की बीयर का रोल ख़त्म।

आपको बतादे अब तक आबकारी विभाग के अधिकारियो ने कुछ भी कार्यवाही नहीं किये। इसमें साफ झलकता है की आबकारी अधिकारी इस मामला को दबाना चाहती है?

आज 10 दिन हो गए अभी तक जाँच जीरो। सोचनीय बात अधिकारी कहते हैं एक्सपायरी बियर नहीं मिली तो बसना अंग्रेजी शराब दुकान में एक्सपायरीबियर कहां से आई?

आपको बतादे कुछ दिनों पहले भी पूर्व में जो कर्मचारियों थे उन्होंने ने बताया था कि बसना के शासकीय शराब दुकान में जिला आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा उन्हें समाप्ति तिथि का बीयर बेचने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जिसे नहीं बेचने पर और इसका विरोध करने पर उन्हें बेवजह काम से निकालकर दुसरे प्रदेश के लोगों को लाकर चार्ज दे दिया गया.

शिकायत में बताया गया है कि जिला आबकारी विभाग के अधिकारी द्वारा बीयर को 28 अगस्त को बसना शासकीय शराब दुकान से लेजाकर उसे बेचने के लिए भंवरपुर और छुईपाली में भी दे दिया गया. जिसे एस.आई द्वारा स्वयं अपने गाडी से पहुँचाया गया है.

शिकायत में ये भी बताया गया था कि समाप्ति तिथी की लगभग 50 पेटी बीयर बसना में, 35 पेटी छुईपाली में और 30 पेटी भंवरपुर में बेच दिया गया. जब कुछ लोगों ने इसका विरोध कर बताया गया कि इससे छत्तीसगढ़ सरकार की छवि धूमिल हो रही है, किसी की जान भी जा सकती है. जिसके बाद शराब दूकान के कर्मचारी ने छत्तीसगढ़ सरकार की छवि धूमिल ना हो जाये और किसी की जान ना जाए इसलिए समाप्ति तिथी की बियर को नहीं बेचा.

शिकायत में ये भी बताया बताया गया था कि समाप्ति तिथी की बियर नही बेचने पर जिला आबकारी विभाग के अधिकारी बिहार के लोगों को काम पर रख रहें है. जो अब समाप्ति तिथी की बियर भी शायद बेच दें, जिससे लोगों के स्वास्थ को नुक्सान होगा, किसी की मौत भी हो सकती है.

शिकायत में बताया गया था जिला आबकारी विभाग के अधिकारी बिक्री की रकम को दोगुना करने के लिए बोलते है, जो कि केवल नियम विरुद्ध शराब बेचे जाने से ही संभव है. लेकिन यह जानते हुए भी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा दबाव बनाया जाता है.

Back to top button