हैवान पिता की घिनौनी करतूत ! दो बार अपनी नाबालिग बेटी को बेचा! हुई बलात्कार का शिकार, प्रेग्नेंट भी हुई,,,,

छत्तीसगढ़/रायगढ़। कलयुगी पिता ने अपने ही नाबालिक बेटी को पिता ने दो बार बेचा घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहा नाबालिक के इच्छा के विरुद्ध आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाया गया। जिससे नाबालिक गर्भवती हो गई और मई महीने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में एक पुत्र को जन्म दिया। बिन ब्याही मां बनने के बाद सखी सेंटर रायगढ़ के सूचना और पीड़िता के बयान पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अपराध दर्ज की गई है।
जानकारी अनुसार जब लड़की नाबालिक थी तब उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उस वक्त नाबालिग के पिता द्वारा नाबालिग को दो अलग-अलग लोगों के पास बेच दिया। जब नाबालिक को दूसरी बार विक्षिप्त हालत में तमनार के पेलमा में बेची गई। तब आरोपी द्वारा नाबालिक के इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। तब लड़की गर्भवती हो गई।
नाबालिक की तबीयत बिगड़ता देख नाबालिक को इलाज हेतु सेंद्री बिलासपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब हालत में सुधार हुआ तो नाबालिक को सखी सेंटर रायगढ़ लाया गया। 18 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में भर्ती कराया गया। जहां उसने अगले दिन 19 मई पुत्र को जन्म दी। जिसके पश्चात बच्चे के साथ युवती को नारी निकेतन अंबिकापुर ले जाया गया है। जहाँ दोनो साथ है।
पाक्सो एक्ट व अपहरण के साथ जुर्म दर्ज
मिली जानकारी अनुसार युवती अभी बालिक हो चुकी है परंतु जब ये सारी घटनाये घटित हुई थी। तब लड़की नाबालिक थी फिलहाल घरघोड़ा पुलिस ने धारा 363, 366 A,376(2)(I) ipc, 376(2)(n)ipc, 5j(ii)-CHL,5(k)-CHL के तहत मामले को विवेचना में लिया है।