बसना

बसना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा का सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भव्य अनावरण

देशराज दास बसना। नगर पंचायत बसना में आज रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा का विधिवत एवं भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य मार्ग स्थित मुख्य मार्ग सरायपाली बायपास,बसना में किया गया। प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संपत अग्रवाल,विधायक बसना ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल , अध्यक्ष नगर पंचायत बसना तथा शीत गुप्ता,उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए गए समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं संविधान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बसना नगर में सामाजिक समरसता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए गए शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित किया। उनकी प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा है। बसना की धरती पर उनकी प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए एक शिक्षित, समतामूलक और विकसित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने कहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा का बसना नगर में स्थापित होना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। बाबा साहेब ने समाज को समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 

नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार ने कहा नगर पंचायत बसना के लिए यह गौरव का विषय है कि नगर के प्रमुख स्थान पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा नगरवासियों और विशेषकर युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और संविधान के प्रति योगदान से प्रेरणा देती रहेगी। नगर पंचायत द्वारा इस स्थल को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को एकजुटता, समानता और प्रगति का संदेश देते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं समानता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Back to top button