सरायपाली। पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप , एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत

सरायपाली। 11 अप्रैल 2026 को सरायपाली में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार – अरशद खान ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पूर्व पत्नी एलिशिबा और उनके रिश्तेदारों के हमले में उनके पिता की मृत्यु हो गई जबकि उनके भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एलिशिबा अपने पांच साल के बेटे अरहान को लेने के लिए उनके घर आईं। बेटे को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके थे, जिस कारण अरशद खान ने कहा कि बच्चे को थाने से ही लिया जाए।
इस पर एलिशिबा ने अपने दो भाइयों, अयुब और विजय नाग को बुलाया। इनके आने के बाद झगड़ा और बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद एलिशिबा ने ताजुद्दीन अंसारी और राकेश साहू को भी बुलाया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजुद्दीन और राकेश ने चाकू से हमला किया, जिसमें अरशद खान के पिता अनवर खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, भाई अजहर खान और बहन शहनाज खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया और बाद में उच्च स्तरीय इलाज के लिए विकास हॉस्पिटल, बरगढ़ में भर्ती किया गया।
अरशद खान ने पुलिस से मांग की है कि एलिशिबा, अयुब, विजय, ताजुद्दीन और राकेश के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी हुई है।