बसना

मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा के नए कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बसना। मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा के नवीन कार्यकाल हेतु शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा के नवगठित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा उन्हें उनके दायित्वों का पदभार सौंपा गया।

इस अवसर पर उन्नति शाखा की संरक्षक रीना अग्रवाल ने अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव कंचन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल को मंच सेवा के प्रति सच्ची निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत नई टीम को विधिवत पदभार सौंपते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए स्वर्णिम, सफल और प्रेरणादायी भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव श्वेता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सपना अग्रवाल सहित उनकी टीम के पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

निवर्तमान अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नई टीम को हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में शाखा की वरिष्ठ सदस्य रीना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, पार्षद एवं वरिष्ठ सदस्य विनीता अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सपना अग्रवाल, वर्तमान उपाध्यक्ष नैना अग्रवाल, सह सचिव स्नेहा अग्रवाल, नन्ही मुस्कान शाखा संयोजक साक्षी अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम शाखा संयोजक नेहा अग्रवाल, अमृतधारा शाखा संयोजक नेहा अग्रवाल सहित रिंशु एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समहोह के कार्यक्रम का माहौल उत्साह, एकजुटता और सामाजिक सेवा के संकल्प से परिपूर्ण रहा।

Back to top button