बसना/भंवरपुर । पुलिस की छापेमार कार्यवाही अलग अलग जगहों से अवैध महुआ शराब की बड़ी खेप जप्त , पांच आरोपी गिरफ्तार
अलग अलग जगहों पर दबिश देकर की गई कार्यवाही

बसना/भंवरपुर । महासमुंद जिले के बसना और भंवरपुर क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और मुखबीर की सूचनाओं के आधार पर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 34(A) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमे
1. समारू गिरी गोस्वामी गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जप्त
थाना बसना के सउनि राजेन्द्र भोई की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि समारू गिरी गोस्वामी (44, बन्सुला) अवैध शराब बिक्री के लिए खेमड़ा तालाब के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने 20 लीटर हाथ भट्ठी नर्मित महुआ शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर देहाती नालसी कायम की गई। जप्त शराब की कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई गई है।
2. प्रिया नाग पर कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब बरामद
थाना बसना की मप्रआर 221 हेमाद्री देवता की टीम ने बाराडोली क्षेत्र में प्रिया नाग (45) के कब्जे से 10 लीटर और 5 लीटर की दो प्लास्टिक जरकीन में कुल 15 लीटर महुआ शराब जप्त की। इस कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर देहाती नालसी 0/26 कायम किया गया। जप्त शराब का मूल्य 3,000 रुपये है।
3. अन्तर्यामी बेहरा से 30 लीटर शराब बरामद
थाना बसना के सउनि जयंत प्रसाद बारिक की टीम ने खंडहर मकान के पास अन्तर्यामी बेहरा (42, बाराडोली) के कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद की। शराब की कुल कीमत 6,000 रुपये आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर देहाती नालसी में पंजीबद्ध किया गया।
4. खीरसागर निषाद के खिलाफ कार्रवाई, 15 लीटर शराब जप्त
चौकी भंवरपुर के प्र.आर. 597 राजेश कुमार सोनी की टीम ने तरेकेला के जोगी डबरी क्षेत्र में खीरसागर निषाद (35) के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
5. जितेन्द्र जगत और मन्नूलाल यादव गिरफ्तार, 12 लीटर और 3 लीटर महुआ शराब बरामद
भंवरपुर क्षेत्र में आयोजित दो अलग-अलग रेड में पुलिस ने जितेन्द्र जगत (34, कलमीदादर) के कब्जे से 12 लीटर और मन्नूलाल यादव (24, बडेसाजापाली) के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब बरामद की। दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर जप्त शराब को सीलबंद किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई मुखबीर सूचना और पेट्रोलिंग के दौरान की गई। सभी गिरफ्तार आरोपी अवैध शराब बिक्री में संलिप्त पाए गए और उनके पास वैध लाइसेंस नहीं था। जप्त शराब को सीलबंद कर देहाती नालसी में पंजीकृत किया गया है।