सरायपाली

सरायपाली। सोलर प्लांट में लगे केबल तार को अज्ञात चोर ने किया पार

सरायपाली। थाना क्षेत्र से खबर आ रही है जहाँ किसी अज्ञात चोर द्वारा सोलर प्लांट में लगे केबल तार को चोरी कर ले गया है , जहाँ

मिली जानकारी के अनुसार – राजीव रतन नायक बताता है की वह ग्राम केना थाना सरायपाली का रहने वाला है क्लीनमेक्स सूर्या एनर्जी सोलर पावर प्लान्ट इच्छापुर में लगा हुआ है जहाँ पर वह सेक्यूरिटी गार्ड का सुपरवाईजर पद पर कार्यरत है।

दिनांक 26.03.2026 तथा 27.03.2026 को रात्रि में उसकी डियुटी थी। क्लीनमैक्स सूर्या एनर्जी सोलर पावर प्लान्ट इच्छापुर मे लगभग 120 एकड़ में स्थापित है प्लान्ट के चारो ओर फेसिंग सिंग तार लगा हुआ प्लांट में 71.25 मेगावाट की एसी पावर सप्लाई होती है

दिनांक 26.03.2026 तथा दिनांक 27.03.26 के दरम्यानी रात्रि को पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसिग तार को काट कर प्लांट में 102 मॉडयूल से ए जे बी तक के केबल 70 नग लंबाई लगभग 40 मीटर केबल प्रति नग 1 मॉडयूल पैनल तक की कुल लंबाई लगभग 2500मीटर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर ले गए हैं।

जिसकी जानकारी वह अपने प्लांट के मैनेजर को दिया प्लांट के मैनेजर चोरी किये गए केबल की कीमत 91000/- का होना बताये जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में फेसिंग तार को काटकर प्लांट के अंदर प्रवेश कर सोलर प्लांट के मॉडयूल में लगे केबल तार को काटकर कीमती 91000/- को चोरी कर ले गए ।

Back to top button