बसना

बसना में ब्राह्मण नवयुवक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, विप्र मातृ संगठन का गठन

बसना। हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना में ब्राह्मण नवयुवक संघ बसना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही विप्र मातृ संगठन का गठन किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

बैठक में पूर्व से मनोनीत अध्यक्ष नीरज कुमार दास, सचिव ललित कुमार मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष हेमसागर मिश्रा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में नरेश मिश्रा एवं सतीश पाढ़ी, सहसचिव के रूप में बसंत देवता एवं सौरव कर को जिम्मेदारी दी गई। सलाहकार मंडल में तरुण दास, वृंदावन सतपथी, अयोध्या मिश्रा, रमेश कर, हेमंत दास, अशोक जोशी, अरुण मिश्रा, बद्री प्रसाद पुरोहित एवं छबीमन्यू षड़ंगी को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनंद कुमार दास, किशोर दास, उपेंद्र देवता, बैजनाथ पुरोहित, डॉ. निलय कर, मुकेश जोशी, गुलाब सतपथी, सुभाष देवता, सत्यनारायण ठाकुर, सुधीर सतपथी, सुज्ञान कर, भगवान दास, मदन दास, फकीर दास, राधाकांत कर एवं आनंद विलास दास को मनोनीत किया गया।

प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में अखिलेश कर एवं भोजराज देवता तथा प्रवक्ता के रूप में विवेकानंद दास को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संरक्षक मंडल में विनोद बिहारी कर, अंतर्यामी पाढ़ी, शंकर्षण मिश्रा, किशोर चांद, बलदेव मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, दिलीप मिश्रा एवं सचिदानंद त्रिपाठी को शामिल किया गया।

इस अवसर पर विप्र मातृ संगठन का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में विनीता कर, सचिव धर्मशिला दास, कोषाध्यक्ष सावित्री दास, उपाध्यक्ष हीरा मिश्रा तथा सह सचिव कामिनी दास का मनोनयन किया गया।

बैठक में परशुराम युवा वाहिनी के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सचिव सुजीत दास, कोषाध्यक्ष हेमसागर देवता सहित उनके कार्यकारिणी सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान आगामी परशुराम शोभायात्रा एवं परशुराम जन्मोत्सव को बसना में धूमधाम और भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

Back to top button