बसना : खाली घर में घुसकर अज्ञात चोर ने 5 लाख रु. नगद तथा गहनों को किया पार

बसना । बड़ी खबर बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको से सामने आ रही है जहाँ खाली घर में घुसकर किसी अज्ञात द्वारा सोना चाँदी के गहनों तथा 5 लाख रु. नगद को चोरी कर ले गया है
मिली जानकारी के अनुसार – घासी राम पटेल बताता है की वह ग्राम सिरको का निवासी है उनक घर वह और उसकी पत्नि रहते है दिनांक 27/03/26 को सुबह करीब 10 बजे वह पदमपुर उडिसा चला गया तथा उसकी पत्नि धनकुवर बाई ग्राम केशरीपुर चली गयी थी।
घर में कोई नहीं था जब उसकी पत्नि वापस घर आई तो देखा कि बाहर का दरवाजा अंदर से सिकडी लगा हुआ था जब पीछे के दरवाजा की और जाकर देखी तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था घर अंदर आकर देखी तो कमरा में सामान बिखरा हुआ तथा आलमारी टूटा हुआ था आलमारी के अंदर में रखें सोना चांदी के जेवरात एवं कपडा के बैग रखें नगदी रकम नहीं था। आसपास देखने पर नहीं मिला संभवत कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है यह सब बाते उसे उसकी पत्नि ने मोबाईल के जरिए बतायी।
तब वह पदमपुर से वापस अपने घर सिरको आया और देखा कि उसके घर में लोहे के आलमारी में रखें पुरानी इस्तेमाली सोने का माला एक नग, कर्णफुल दो नग वजन 25 ग्राम कीमती लगभग 50000 रूपये पुरानी इस्तेेमाली दो नग चांदी पायल, बिछिंया दो नग, अंगूठी दो नग वजन 40 ग्राम कीमती लगभग 30000 रूपये तथा नगदी रकम 5,15000 रूपये जिसकी कुल जुमला कीमत 5,95,000 रूपये को अज्ञात चोर दिन में घर में घुसकर चोरी कर ले गया है।
उक्त मामले में पुलिस ने प्रार्थी के बताये अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 305-BNS, 331(3)-BNS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।