बसना

“नशा तोर मया के” छत्तीसगढ़ी फिल्म का निर्माण पूर्ण, आज हुआ दर्शकों के बीच रिलीज

छत्तीसगढ़ी शॉर्ट फिल्म “नशा तोर मया के” तैयार, स्थानीय कलाकारों की दमदार अदाकारी आएगी नजर

देशराज दास बसना। छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एक घंटे की छत्तीसगढ़ी शॉर्ट फिल्म “नशा तोर मया के” का निर्माण किया गया है। प्रेम और भावनाओं पर आधारित इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों की शानदार अदाकारी देखने को मिलेगी, जिससे दर्शकों को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परिवेश की झलक भी देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का निर्माण स्टूडियो गैलेक्सी बसना द्वारा किया गया है, जिसके संचालक मुन्नू भाई हैं। फिल्म के निर्माता प्रवीण यादव, मुन्नू भाई और वीरेन केवट हैं, जिन्होंने मिलकर इस प्रोजेक्ट को साकार किया है।

फिल्म देखे 👇👇

फिल्म की कहानी एवं निर्देशन परशुराम यादव ने किया है। वहीं फिल्म में राधेश्याम वैष्णव, मीरा साहू, अविनाश लाडला,पूनम बेहरा चंदन दास, नंदलाल यादव, केशव बरिहा, राज, हर्ष, बिध्या पटेल, गिट्टीलाल, परमानंद निषाद और तरुण बारिक जैसे कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने अपने अभिनय से फिल्म को जीवंत बनाने का प्रयास किया है।

फिल्म की शूटिंग कोकड़ी (बलौदा) सरायपाली के खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जहां के प्राकृतिक दृश्य फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं।

निर्माताओं ने बताया कि इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को आगे बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।

Back to top button