सरायपाली

ग्राम बटकी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव और विधायक चातुरी नंद का बाजे गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

सरायपाली । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटकी एवं चिवराकुटा में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित पंचायत एवं बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव एवं विधायक चातुरी नंद मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस दौरान ग्राम बटकी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद का ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे-गाजे और पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कमेटियों का गठन किया गया। साथ ही,नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं पंचायत तथा बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर कांग्रेस की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की असली ताकत है और इसी के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं एवं अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ी जा सकती है।

विधायक चातुरी नंद ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष परमानंद नायक, जिला उपाध्यक्ष भरत मेश्राम, जिला महामंत्री डॉ. बिरंची बेताल, जिला महामंत्री रूपानंद पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईपाली के अध्यक्ष तन्मय पंडा, सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष तेजराम पटेल, भंवरपुर अध्यक्ष घसिया सिदार एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी लाल पटेल, दौलतराम पटेल, ग्राम बटकी के सरपंच सुनीता बिहारी नायक, चिवराकुटा के सरपंच मेघा आकाश गुप्ता, कृष्णा पटेल, सिंधु विशाल, अविनाश बाघ, प्रभात पटेल, रघु बाघ, भगत राम पटेल, उत्तम दीप, भीष्म पटेल, चंद्रभानु बारीक, मनोरंजन भोई, विनय पटेल, हिरेन पटेल, गणेश साहू, मंटू बारीक, कैलाश विशाल, संपत पटेल, मोती राम पटेल, चिवराकुटा पंचायत अध्यक्ष बुद्धदेव पंडा, बूथ अध्यक्ष लिंगराज बारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button