बसना

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत : मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा ने बसना के मुख्य चौक में लगाया वाटर कूलर

बसना। मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा बसना द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अपने स्थायी प्रकल्प “अमृत धारा” के अंतर्गत बसना के मुख्य चौक में वाटर कूलर स्थापित किया गया। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा कार्य राहगीरों एवं आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शाखा की समस्त बहनों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वस्थ भारत फोरम की वाइस चेयरमैन श्रीमती रीना अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया गया।

इस दौरान शाखा अध्यक्ष द्वारा श्रीमती रीना अग्रवाल का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा ने कहा कि शाखा सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करती रही है। इसी कड़ी में “अमृत धारा” प्रकल्प के माध्यम से आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा पहल है, जो भीषण गर्मी में लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी।

Back to top button