बसना

बसना में असफ़ भारत गैस की पहल: 25 किमी दूरस्थ गांवों तक बिना अतिरिक्त शुल्क हो रही होम डिलीवरी

देशराज दास बसना। क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए असफ़ भारत गैस बसना द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। एजेंसी द्वारा 25 किलोमीटर तक के दूरस्थ गांवों में भी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नियत दर पर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी की गाड़ियां नियत दिन के अनुसार गांव-गांव जाकर नियमित रूप से सिलेंडर की डिलीवरी कर रही हैं, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए कस्बे तक आना पड़ता था, वहीं अब उन्हें घर बैठे ही सुविधा मिल रही है।

एजेंसी द्वारा गैस वितरण में 100 प्रतिशत OTP सिस्टम के माध्यम से डिलीवरी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता भी बनी हुई है और उपभोक्ताओं को भरोसेमंद सेवा मिल रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज गांवों तक बिना अतिरिक्त शुल्क गैस सिलेंडर पहुंचाना एक अच्छी पहल है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

Back to top button