बसना: अलावा चौक में मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बसना। 15 सितंबर की देर रात करीब 11 बजे अलावा चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर की छत पर था, तभी जुना तालाब स्थित सरकारी शौचालय के पास कुछ लोग हल्ला-गुल्ला और गाली-गलौच कर रहे थे। मना करने पर आरोपी नहीं माने। जब पीड़ित वहां से लौटकर अलावा चौक पहुंचा, तो पीछे से मोटरसाइकिल में सवार होकर दिनेश, भुषण, सुभाष और दीपक पहुंचे और उसका कॉलर पकड़कर अश्लील गाली-गलौच करने लगे।
आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके सिर और नाक में चोटें आईं। घटना को मोहल्ले के लोगों और बन्टी ने देखा।
पीड़ित ने थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।