
महासमुंद/बसना: अरेकेल गांव में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ महिलाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है । अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोला और शराब पकड़ी। बता दें कि रंगोली में वर्ल्ड रिकार्ड के लिए प्रसिद्ध बसना मुख्यालय से दो किमी की दुरी पर स्थित अरेकेल गांव में कई वर्षों से अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत गांव वासियों द्वारा बसना पुलिस को दी जा रही थी परंतु अवैध शराब विक्रेता पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
शिकायत करने व शराब न बेचने की बात को लेकर शराब विक्रेता द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जा रही थी। गांव में अवैध शराब न बेचने के लिए ग्राम रथ चौक में में महिलाओं की सभा का आयोजन किया गया इस हफ्ते लगातार महिलाओं ने खुद अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए गांव भीतर में अवैध शराब बेचने वालो के घरों में पहुंचकर प्रथम वाक्या चेतावनी दिया गया.
आगे से शराब नहीं बेचने का लिखित कॉपी लिया गया अगर भविष्य में शराब बेचते पकड़ा जाने पर सर्वसममती से सीधा जेल भेजनें की कार्यवाही कराने की बात महिलाओं ने कही राज्य में ऐसे अनेक नशामुक्त गांव बन रहे हैं जो कि बाकी गांव के लिए आदर्श बने हैं परंतु उन गांव को नशा मुक्त बनाने में पुलिस, प्रशासन, अधिकारी, गांव के पदाधिकारी व गांव वासियों के योगदान के कारण ही संभव हो पाया है। परंतु बसना पुलिस के सहयोग न मिलने के कारण अरेकेल बसुला डिपा गांव वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध बिक्री पर पुलिस द्वारा रोक न लगाने पर आंदोलन करने की चेतावनी महिलाओं ने दी है। इस समय अरेकेल ग्राम पंचायत के सरपंच बंसुला ग्राम पंचायत के सरपंच , पूर्व जनपद सदस्य सहित गाँव के समस्त महिलाएं बेटियां आदि उपस्थित रहे.