सरायपाली

महासमुंद जिले में अर्जुन्दा के सुजल चौहान का कमाल – पंडित नेहरू उत्कर्ष योजना परीक्षा में पहला स्थान

देशराज दास बसना/महासमुंद। जिले के लिए गर्व का क्षण है। एकलव्य अंग्रेजी विद्यालय अर्जुन्दा के कक्षा 5 के छात्र सुजल चौहान, पिता लालाराम चौहान, ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।

इस सफलता पर पूरा चौहान परिवार और शाला परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “सुजल की कड़ी मेहनत और लगन आज रंग लाई है। यह केवल शुरुआत है, आगे सफलता की एक लंबी यात्रा उनका इंतजार कर रही है।”

विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने भी सुजल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुजल की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे अर्जुन्दा और महासमुंद जिले का नाम रोशन किया है।

Back to top button