बसना: गढ़फुलझर में हुए चोरी रामचण्डी मंदिर के आरोपियों को शिघ्र गिरफ्तार के लिए कोलता समाज बसना थाना प्रभारी से मिले

बसना: 11 जून 2022 की दरम्यानि रात श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर गढ़फुलझर में हुए चोरी के आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इस संपंध में मंदिर संचालन समिति तथा सामाजिक पदाधिकारियों कि ओर से आरक्षी केन्द्र बसना में प्रथमिकि दर्ज कराई गई है। पर अभि तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसलिए समाज में आक्रोष पनप रहा है। कोलता समाज के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान ने बताया कि रामचण्डी दिवस की तैय्यारी बैठक पश्चात बसना थाना प्रभारी से समाज के पदाधिकारिगण जाकर मिले एवं मंदिर में हुए चोरि के आरोपियों को अतिशिघ्र गिरफ्तार करने हेतु मुलाकात किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से हरिचरण प्रधान, गिरधारी साहु महामंत्री, सुवर्धन प्रधान, कमल चन्द प्रधान मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष, संतोष साहु, श्रीमती मंदिकिनी साहु, वेणुधर साहु, मुंशिराम प्रधान, रामधारी पात्र, सर्वदमन प्रधान व अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे । उक्ताशय की जानकारी प्रवक्ता विजय विशाल ने दी।