बसना: जागृति कोलता समाज महिला मंडल बसना ने मनाया सावन महोत्सव

बसना : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जागृति कोलता समाज बसना महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निरुपमा विशाल ने बताया कि इस वर्ष समाज के अध्यक्ष एन. एल. भोई , श्रीमती मंदाकिनी साहू प्रदेश महिला सदस्य , श्रीमती आल्हादिनी भोई , एवम सुरेश सामल उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथियों एवम महिला मंडल के सदस्यों द्वारा माता रामचंडी एवम राधाकृष्ण की पूजा की गई , भजन गा कर उनको झूला झुलाया गया। उसके पश्चात विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण कोलता क्वीन 2025 का चुनाव भी था। कोलता क्वीन 2025 का खिताब इस बार श्रीमती गीतांजलि नयन प्रधान रहीं उनको पूर्व कोलता क्वीन श्रीमती मंजू भोई द्वारा क्राउन एवम सेसे पहनाकर बधाई दी गई।
खेलों में मटका फोड़ में श्रीमती मधुबाला श्यामल भोई प्रथम रहीं। सुरीली कुर्सी में श्रीमती भाग्यश्री भीष्म प्रधान प्रथम एवम श्रीमती अंजना राकेश साहू द्वितीय रहीं। इसके पश्चात भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति महिलाओं द्वारा दी गई। महिलाओं में मुख्य रूप से श्रीमती सचिता बेहरा , रत्नमंजरी सामल , अनीता प्रधान , संगीता प्रधान , तपश्विनी सामल, दीपांजलि प्रधान , जयंती बारीक , पद्मिनी साहू , अनुपमा प्रधान , लक्ष्मी भोई , सुजाता प्रधान , रंजू साहू , आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती त्रिवेणी बढ़ाई महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती निरुपमा विशाल द्वारा किया गया।