शासकीय उचित मूल्य दुकान के संबंध में दावा आपत्ति 15 अक्टूबर तक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की नियमों के तहत कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुंद के अन्तर्गत विकासखंड बसना में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन हेतु नवीन ग्राम पंचायत छिर्राचुंवा और 16 अन्य ग्राम पंचायत भंवरचुंवा, बेलटिकरी, सुखापली, रसोड़ा, मोहका, बरपेलाडीह, करनापाली, संतपाली, गुढियारी, खरोरा, साल्हेझरिया, केंवटापली, छांदनपुर, बड़ेटेमरी, पुरुषोत्तमपुर, दुधीपली हेतु विधिवत् आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
सरायपाली अनुविभाीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इनमें 16 ग्राम पंचायतों में से 10 ग्राम पंचायत भंवरचुंवा, बेलटिकरी, सुखापली, रसोड़ा, बरपेलाडीह, करनापाली, संतपाली, गुढियारी, खरोरा, साल्हे झरिया, पुरुषोत्तमपुर हेतु आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों का जॉच हेतु गठित समिति द्वारा किया गया। समिति के द्वारा प्रस्तावित की गई संस्थाओं को शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है।
उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संबंध में यदि किसी संस्था, समूह को किसी प्रकार की दावा आपत्ति हो तो 15 अक्टूबर 2020 सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और इस चयन को अंतिम माना जाएगा। समिति के द्वारा प्रस्तावित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की सूची कार्यालय के सूचना पटल और जनपद पंचायत बसना के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।