विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक का संदेश दिया -किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद: विधानसभा सिरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुकुलबाय रामलीला कार्यक्रम में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा (विजया दशमी) पर्व को पूरे देश में पारंपरिक हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
विजयादशमी पर ही भगवान श्रीराम ने बुरायी और अन्याय के प्रतीक लंका के राजा रावण का वध किया था। इसलिए पुरे देश में विजयादशमी पर्व बड़े धूम-धाम से मनाते हैं।विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक का संदेश दिया था। दशहरा के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है। मान्यता है कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
श्रवण नक्षत्र में श्रीराम और उनकी वानर सेना ने लंका पर आक्रमण किया था और विजय का परचम लहराया था, इसलिए इस दिन प्रदोषकाल में रावण का पुतला जलाने की परंपरा है साथ में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य खोरबाहरा ध्रुव, पिंटू साहू ,राहुल ध्रुव, घनश्याम साहू, नरेश साहू, तमराज साहू अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे