महासमुंद

बीजापुर में हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को सादर नमन : अंकित

महासमुंद/बागबाहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बीजापुर में हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को सादर नमन करते हुए कहा कि अब यकीन है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में अब निर्णायक लड़ाई होगी और छत्तीसगढ़ से नक्सल रूपी समस्या का हमेशा हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा ।

अंकित ने बताया वर्तमान समय में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के सारे अंधभक्तों को रुदाली प्रलाप नक्सल समस्या के ऊपर बड़ा विचित्र लगता है, जिस पार्टी ने और जिस परिवार ने झीरम में अपने उस समय के अपने तमाम नेता खो दिए थे वो भी भाजपा के शाशन काल में वो लोग आज कांग्रेस पार्टी पर लांछन लगाने की जी तोड़ मेहनत कर अपने अपने स्तर के आकाओं को खुश करने की नाकाम कोशिश कर रहे है ।

अंकित ने भाजपा के 15 साल के कुशाशन को याद दिलाते हुएआज से ठीक दस साल पहले देश का सबसे बड़ा नक्सल हमला सुकमा जिले के ताड़मेटला में हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए थे। यह भी कहा जाता है पूरी एक कंपनी खत्म हो गई थी। यह दिन भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसकी खबर से 6 अप्रैल 2010 को पूरा भारत सहम गया था।

24 अप्रैल 2017 को सुकमा जिले के बुरकापाल गांव में सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे।वर्ष 2013 में उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा हमला राजनीतिक दल कांग्रेस पर किया। झीरम घाट में कांग्रेस के काफिले को एंबुश में फंसाया। इस हमले में 31 लोगों की मौत हुई जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला, तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा शामिल थे।
2008 में बीजापुर जिले के रानीबोदली गांव में फोर्स के कैंप को उन्होंने निशाना बनाया जिसमें 55 जवान शहीद हुए थे। 2008 में ही बैलाडीला की हिरोली माइंस पर हमला कर सीआईएसएफ के आठ जवानों की हत्या कर 20 टन बारूद लूट ले गए ,2006 में एर्राबोर कैंप पर हमला कर 35 आदिवासियों को मार दिया। इसी साल सलवा जुड़ूम की रैली से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रक उड़ा दी जिसमें 25 मारे गए। इसी दौरान उपलमेटा में हमला कर 22 जवानों की हत्या कर दी। सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के बंडा इलाके में नगा फोर्स की गाड़ी उड़ा दी जिसमें 14 जवान मारे गए। 

ये तो सिर्फ मोटी मोटी जानकारियां है,इसके अलावा लगातार उनके 15 साल के कुशाशन में अनवरत , प्रत्येक प्रकार की समस्याएं और तकलीफें पूरे प्रदेश में बढ़ती गईं । और आज ऐसी पार्टी के लोग हाल में ही जांबाजी से लड़े गए आमने सामने के युद्ध में हाय तौबा मचा रहे हैं । जबकि यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नक्सल समस्या का स्थायी निदान निकालने व सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगातार कैम्प बढ़ाने नक्सलियों की मांद में घुसकर उनके ऊपर हमले किये जा रहे है और इसी की परिणीति हुई कि इस आमने सामने के युद्ध में हमारे भी 20 से ज्यादा जाबांज जवान शहीद हुए और ये भाजपा के लोग इनपर जितने भी सवाल खड़े करेंगे उतना वो शहीद वीर जवानों का अपमान करेंगे । जबकि माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार नक्सल समस्या को दूर करने प्रयास जारी है ।। अंत में शहीद हुए जवानों को अंकित ने सादर नमन किया ।।

Back to top button