महासमुंद
इस बार बागबाहरा पर मानसून मेहरबान ,897 मिमी हुई बारिश

महासमुंद/बागबाहरा 11 अगस्त।ये तस्वीर बागबाहरा ब्लॉक के घुंचापाली स्थित चंडी मंदिर क्षेत्र की है। इस साल क्षेत्र में अच्छी बारिश के कारण चारों ओर हरियाली नजर आ रही है। आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष बागबाहरा क्षेत्र में मानसून मेहरबान रहा और क्षेत्र में बारिश काफी अच्छी रही।
10 अगस्त की स्थिति में बागबाहरा ब्लॉक में 897 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले तीन साल की तुलना में कहीं अधिक है। बागबाहरा ब्लॉक में औसतन बारिश 1026.9 मिमी औसतन बारिश होती है। इसकी तुलना में इस वर्ष अब तक 897.6 मिमी बारिश हो चुकी है।