अपराधछत्तीसगढ़

किडनैप कर युवक ने दिया वारदात को अंजाम,स्कूली छात्रा के साथ रेप

जशपुर। जशपुर जिले के दुलदुला थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक दुलदुला थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना 15 सितंबर को थाने में दी थी. ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री 13 सितंबर को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी. उस दिन वह स्कूल भी गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के पिता ने रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्‌टा पर अपहरण की शंका जाहिर की थी. पुलिस ने अमरदीप केरकेट्‌टा का मोबाइल नंबर पताकर नंबर से लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि अमरदीप का मोबाइल सिग्नल ग्राम बम्हनी में बता रहा है.

इस पर पुलिस ने बम्हनी में दबिश देकर अमरदीप केरकेट्‌टा 21 वर्ष का पत कर उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने छात्रा को भी बरामद कर लिया है. थाने में छात्रा से पुलिस ने जब पूरी घटना पूछी तो उसने बताया कि आरोपी अमरदीप कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया था. वह उसके बहकावे में आकर उसके साथ चली गई. छात्रा ने भी उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की. जिसपर पुलिस ने आरोपी अमरदीप 21 वर्ष को अपहरण व अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

Back to top button