बसना : 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

बसना : पुलिस को दिनांक 28/10/2023 को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तिलकपुर में आरोपीया अपने घर के बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखी है।
सूचना मिलने पर ग्राम तिलकपुर में बुन्देला बाई कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया ग्राम तिलकपुर के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 20 लीटर व दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरी हुई 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
यह संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, मप्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, नरेश बरिहा, ललित यादव, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, निर्मल बरिहा, ओमप्रकाश निराला, मआर सुभाषणी भोई एवं बसना पुलिस के द्वारा किया गया।