भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क कर केंद्र के मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर,भंवरादादर, बाउलीघुटकुरी, बिजराभांठा, मिलाराबाद एवं नौगड़ी में जनसंपर्क किया।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल के उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी, जन ओषधि केंद्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भरतनेट, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,सॉयल हेल्थ कार्ड समेत कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। जिसका लाभ देश के सभी लाभार्थियों को मिल रहा है।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने छात्र छात्राओं, बुजुर्ग महिला व पुरुष, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रमुखों, माता बहनों एवं ग्रामीण जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित एवं खिलाड़ीयो को क्रिकेट किट प्रदान करते उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनीं और निराकरण के समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ श्री जयंती अग्रवाल,नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल, श्री उत्तर पटेल, श्री संतलाल नायक, श्री टीकेश्वर सिदार, श्री अश्वनी प्रधान,सहित सभी ग्रामों के बूथ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।