महासमुंद/बसना:पंचायत कार्यों में कर्ज में डूबे बसना जनपद का सरपंच:जन्मजय साव

महासमुंद/बसना। भाजपा मंडल महामंत्री एवं पूर्व जनपद सभापति बसना जन्म जय साव ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त पंचायतों में 15 वें वित्त की राशि आहरण में तमाम तरह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिससे ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता प्रायः खत्म हो चुका है।
एक पंचायत को चलाने के लिए सरपंचों को छोटे काम से लेकर बड़े काम तक करवाना पड़ता है।हर काम का स्टीमेट बनवाकर मूल्यांकन करवाना संभव नही होता है।सरपंचों को काम का बिल भुगतान में देरी हो रहा है,ऊपर से जनपद के कर्मचारियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
प्रायः जनपद के सभी सरपंच इस चक्कर मे कर्ज में डूब चुके है, ब्यापारी लोग अब समान देने से मना करने लगे है।मनरेगा से किये मटेरियल कार्यों का पिछले एक साल से भुगतान नही होने के कारण अब सरपंचों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
भाजपा मंडल महामंत्री जन्म जय साव ने बसना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेव से मिलकर इन सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु अनुरोध किया।