बसना

बसना: नेशनल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे युगांतर के विद्यार्थी,बसना तीन लोगो का चयन

देशराज दास बसना: भारत में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी युगांतर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी गोवामें 18 मई से 22 मई तक आयोजित टी 10 ओवर आर्म राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 28 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएँगे, जिसमें युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगाँव, सेंट पीटर स्कूल डोंगरगढ़ शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भोथली, खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ़ एवं शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बधियाटोला के खिलाड़ी शामिल हैं।

युगांतर की ओर से महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक आरती लॉज संचालक देवेश अग्रवाल के पुत्र अंकेश अग्रवाल,वार्ड नंबर 12 पार्षद विनीता पवन अग्रवाल के पुत्र आयुष अग्रवाल, बसना निवासी गुड्डू अग्रवाल के पुत्र विशेष अग्रवाल, का चयन हुआ.

साथ ही उनके स्कूल से अभय कश्यप, यशवंत सारथी, भूयेश चतुर्वेदी, प्रज्ज्वल अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, बिवन सराफप्रथम सकुनिया, आदित्य अग्रवाल अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। विद्यालय के चेयरमैन विनोद सदानी सेक्रेटरी विनय डड्ढा,कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक अकेडमिक्स तथा स्पोट्र्स सुशील कोठारी, अजय सिंगी, नरेंद्र कोटड़िया, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, क्रिकेट एसोसियेशन के सेक्रेटरी अशोक मेहरा, युगांतर के क्रिकेट कोच संतोष यादव, टीम मैनेजर नवनीत द्विवेदी सहित युगांतर परिवार ने प्रतिस्पर्धा में विद्यालय टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की है।

Back to top button