बसना

बसना: जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से किया वार

बसना: वरूण कुमार बाघ बतया की वह ग्राम बिछिया थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है । वह जेएमएस स्कूल जगदीशपुर मे शिक्षक के पद पर पदस्थ है वह बतया की उसका भैय्या दिनांक 03/12/2022 को ग्राम गणेशपुर पूजई कार्यक्रम मे सम्मिलित होने गये थे।

पूजई कार्यक्रम के पश्चात वह अपने मो.सा. से वापस घर आ रहा था की ग्राम जेवरा एवं कपसाखुंटा के मध्य पिछे से आ रहे विरेन्द्र मिश्रा के मोटर सायकल से उसके भैय्या का मोटर सायकल टकरा गया इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सूनी हुई । कहा सूनी होने के पश्चात उसके भैय्या के घर जाने के लिए मोटर सायकल मे सवार हुए तभी विरेन्द्र मिश्रा ने उसके भैय्या को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने गाडी के डिक्की से धारदार वस्तु निकालकर उसके भैय्या को मारा जिससे उसके भैय्या के दाहिने हाथ के पंजा मे चोट लगी है।

इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button