रायपुर

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तूफान और भारी बारिश के आसार

हरिमोहन तिवारी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोरोना महामारी के बीच मौसम में भी बदलाव हो सकता है। वही कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवाएं भी तेज चलेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिनालडु, पुड्डुचेरी, केरल में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं। विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय में भी तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं।

Back to top button