बसना: सब्ज़ियों की क़ीमतें आसमान छू रहे है निम्न वर्गों के साथ मध्यम वर्ग के लोगों पर भी काफ़ी असर टमाटर 80 रुपय पर सभी पढ़े

बसना: महासमुंद जिला के सरायपाली, बसना अंचल में सब्ज़ियों की क़ीमतें आसमान छू रहे है। जिससे निम्न वर्गों के साथ मध्यम वर्ग के लोगों पर भी काफ़ी असर देखने को मिल रहा है, घरों के किचन से धीरे-धीरे महँगी सब्ज़ीया ग़ायब सा हो गया है देखा जा रहा है कि अधिकतर सब्ज़ियों की क़ीमतों में 50 से 60 फ़ीसदी तक बढ़ चुके है.
इस वजह से लोग बाज़ार में महँगी सब्ज़ियों से मुँह फेर रहे है ग्राहक टीकाराम दास,सतीश सेंदरिया, और गाधाभाठा निवासी टीकम दास ने बताया की जो टमाटर सप्ताह भर पहले 10 से 15 रुपय मिल रहे थे वो आज 70 से 80 रुपय में मिल रहे है।
वाही अंचल में सब्ज़ियों के बढ़ते कीमतों का असर चिल्हर विक्रेताओं के साथ थोक व्यापारियों पर भी देखने को मिल रहा है थोक व्यापारी प्रेम साय पटेल,ने बताया की जो छोटे व्यापारी पहले क्विंटल में ख़रीदी करते थे.
आज वो व्यापारी 10 से 15 किलो में ले रहे है, जिससे थोक व्यापार बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है बाज़ार में टमाटर के साथ अन्य दैनिक ज़रूरतों की सब्ज़ियाँ आलू, गोभी, बैगन, करेला की क़ीमतें भी दुगुना हो गया है जिससे निम्न के साथ मध्यम वर्ग के लोग भी सब्ज़ी ख़रीदंने में अशमर्थता व्यक्त कर रहे है।